Site icon Yashbharat.com

Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार चुनाव मतगणना आज, नीतीश करेंगे वापसी या तेजस्वी पलटेंगे बाजी

Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना मंगलवार को सुबह सवा आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों को स्थापित किया गया है। इनके 414 मतगणना हाल में मतों की गिनती की जाएगी।

जिसके लिए 78 केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती स्थानीय पुलिस के साथ की गई है। मतगणना स्थल में कोरोना मानकों का पालन अनिवार्य है, कोई भी व्यक्ति बिना फेस मास्क के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

मतदान केंद्र के बाहर जुटने लगे समर्थक
बिहार में सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होनी है। उससे पहले ही मतदान केंद्र पर कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई देने लगी है। पटना के मतदान केंद्र के बाहर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं।

 

Exit mobile version