Site icon Yashbharat.com

Bihar Election 2020 : चिराग पासवान को CM नीतीश का नेतृत्‍व मंजूर नहीं, LJP अकेले लड़ेगी चुनाव

03 10 2020 chirag 20830084

पटना Bihar Assembly Election 2020 ।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में घमासान थम नहीं रहा है। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्य दल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने साफ कर दिया है कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। गौरतलब है रविवार को एलजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक फिलहाल चल रही है और सूत्रों से मुताबिक चिराग पासवान ने फैसला कर लिया है कि वह बिहार विधानसभा में अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

गौरतलब है कि LJP संसदीय बोर्ड की बैठक शनिवार को ही होनी थी, लेकिन पार्टी के संस्थापक नेता रामविलास पासवान की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। देर रात रामविलास पासवान का दिल का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद रविवार को यह अहम बैठक हो रही है।

एनडीए में रहने पर अंतिम फैसला बाद में

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी की यह आखिरी बैठक होगी। इस बैठक में एनडीए के साथ चुनाव लड़ने या 143 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने पर अंतिम फैसला होना है। एलजेपी फिलहाल एनडीए में रहते हुए 36 सीटों की मांग कर रही है। एलजेपी की इस मांग को मान लेने पर बीजेपी और जेडीयू को कई सीटों पर समझौता करना होगा। इसके पहले एलजेपी ने 143 सीटों तथा जेडीयू के खिलाफ पर प्रत्‍याशी उतारने की बात कही थी।

Exit mobile version