Site icon Yashbharat.com

Bihar Crime: पटना में भाजपा नेता राजेश कुमार झा राजू बाबा को गोली मारकर हत्या

yashbharatnewsupdatealert

पटना। Bihar Crime: पटना के बेउर इलाके में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा को आज गुरुवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

वे सुबह में बेउर थाना के अंतर्गत तेज प्रताप नगर में अपने घर के पास टहलने के लिए निकले थे। इस बीच सीताराम उत्सव हॉल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी उनके पास आकर रुके और कनपटी में पास से सटाकर गोलिया उतार दी।

इससे राजू बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। यह घटना लगभग सुबह लगभग छह बजे की है। मौके पर बेउर थाना की पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है।

पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

थानेदार फुल देव चौधरी के अनुसार राजू बाबा का काफी दिनों से घरेलू विवाद भी चल रहा था। और हत्या में उसके एक रिश्तेदार के शामिल होने का शक है।
दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे और गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस हिरासत में 3 लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया।

Exit mobile version