Site icon Yashbharat.com

Bihar Assembly Elections 2020 Dates: आज हो सकता है बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, 12.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

images 33

Budhni By Election Result Update: बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे हैं आगे

Bihar Assembly Elections 2020 Dates: चुनाव आयोग शुक्रवार को दिन में 12.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटे हैं। ऐसे में देखना यही होगा कि कितने चरण में मतदान करावाया जाता है। बिहार में कुल 7 करोड़ मतदाता हैं। बता दें, लालू यादव की पार्टी के साथ ही कुछ अन्य दलों ने कोरोना काल में चुनाव नहीं करवाने की मांगी की थी, जिसे चुनाव आयोग ने ठुकरा दिया था। हालांकि चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पिछली बार 72 हजार मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार यह संख्या 34 हजार से बढ़ाई जा रही है। कोरोना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। वहीं चुनाव आयोग को बिहार चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए एक लाख अस्सी हजार मतदानकर्मियों की जरूरत होगी।

Bihar Assembly Elections 2015 Results

पिछले बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन (JDU, RJD, Congress) ने एनडीए को करारी शिकस्त दी है। राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी थी। इन चुनावों में लालू यादव ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी पार्टी राजद को नंबर वन बना दिया था। भाजपा सीटों के मामले में नंबर तीन पर रही थी। बिहार में चौथी बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की बागडौर संभाली थी। लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने लालू का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अभी राज्य में जदयू और भाजपा की साझा एनडीए सरकार है।

Exit mobile version