Site icon Yashbharat.com

Bihar में दरभंगा के डीएम को स्क्रीनिंग कराने की सलाह देने पर गोली मारने की धमकी

bihar

दरभंगा। अभी पूरा देश कोरोना को हराने में जुटा है। वहीं, कुछ लोग इस अभियान को कमजोर कर रहे। एक ताजा मामला बिहार के दरभंगा का है। यहां डीएम त्यागराजन एसएम को जान से मारने की धमकी दी गई है।

क्योंकि उन्होंने सूबे के बाहर से आए लोगों को स्क्रीनिंग कराने की सलाह दी थी। जिसके सर्वेक्षण का काम चल रहा है। युवक ने डीएम दरभंगा के फेसबुक पेज पर एक कमेंट किया है। जिसमें गोली मारने वाले को दो लाख रुपये इनाम देने की बात कही गई है। उसकी पहचान मो. फैजल के रूप में की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

दरअसल, डीएम डॉ. त्यागराजन ने पिछले दिनों नगर आयुक्त और पार्षदों के साथ कोरोन संक्रमण को रोकने के लिए एक बैठक की थी। इसमें उन्होंने राज्य के बाहर से आए लोगों की स्क्रीनिंग कराने की बात कही थी। इसके लिए मेडिकल टीम के गठन और पूरे जिले में व्यापक जांच अभियान चलाने की घोषणा भी कीथी।

Exit mobile version