Site icon Yashbharat.com

Bigg Boss OTT: शो में पहुंचकर शमिता शेट्टी की मां ने की राकेश बापट की तारीफ, बेटी के साथ रिश्ते पर कही ये बात

14 09 2021 bigg boss ott2

अभिनेत्री शमिता शेट्टी और अभिनेता राकेश बापट, तस्वीर- Instagram: vootPublish Date:Tue, 14 Sep 2021 12:17 PM (IST)Author: Anand Kashyap
करण जौहर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी दौर में चल रहे हैं। ऐसे में शो के अंदर इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले और उनके करीबी उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं।

नई दिल्ली, । करण जौहर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी दौर में चल रहे हैं। ऐसे में शो के अंदर इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले और उनके करीबी उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के अंदर बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी उनसे मिलने आईं और उन्होंने अपनी बेटी और राकेश बापट के रिश्ते पर बड़ी बात बोली है।

शो में पहुंचकर सुनंदा शेट्टी ने राकेश बापट को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली हैं। दोनों ने इशारों-इशारों में एक-दूसरे से अपनी दिल की बात भी कह चुके हैं। इनका रिश्ते बिग बॉस ओटीटी में ही नहीं बल्कि इसके बाहर भी काफी चर्चा में बना हुआ है।

वहीं शो में पहुंचकर सुनंदा शेट्टी ने बेटी शमिता के खेल की काफी तारीफ की। इतना ही नहीं उन्होंने राकेश बापट की भी तारीफ की और उन्हें काफी स्वीट इंसान बताया। बिग बॉस ओटीटी में सुनंदा शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट्स की काफी तारीफ की, लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने नेहा भसीन और राकेश बापट की तारीफ की। इस दौरान शमिता शेट्टी ने मां सुनंदा से पूछा कि राकेश बहुत स्वीट है न ?

इस पर सुनंदा ने अपने जवाब में कहा, ‘वह बहुत स्वीट और जेंटलमैन है।’ इसके बाद सुनंदा राकेश से पूछती हैं कि वह कैसे करते हैं और फिर उन्हें बताती हैं कि वह और शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी के बाहर काफी चर्चा में हैं। सुनंदा राकेश बापट की तारीफ करते हुए कहती हैं कि वह किसी दूसरे के लिए कभी नहीं बदल सकते। साथ ही वह यह भी कहती हैं कि उन्हें गेम बना रहा चाहिए, कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए।

इसके अलावा शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने राकेश बापट की और भी तारीफ की है। आपको बता दें कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस ओटीटी के चर्चित कपल बन हए हैं। इन दोनों को बहुत बार रोमांटिक अंदाज में देखा गया था, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं। इतना ही नहीं शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच झगड़ा भी देखने को मिल चुका है।

Exit mobile version