EntertainmentFEATUREDमनोरंजनराष्ट्रीय

Bigg Boss: OTT विनर एल्विश यादव के खिलाफ FIR, रेव पार्टी में बरामद किए 5 कोबरा सांप

Bigg Boss: OTT विनर एल्विश यादव के खिलाफ FIR, रेव पार्टी में बरामद किए 5 कोबरा सांप। एल्विश यादव पर आरोप है कि सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से वे जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिग बाॅस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं। अब वे एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। उनके खिलाफ कोतवाली सेक्टर 49 में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन पर आरोप है कि सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से वे जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम