Site icon Yashbharat.com

Bigg Boss 17: विक्की जैन की फिसली जुबान, कर गए ऐसा-कैसा कमेंट

bigg boss 1694748780

Bigg Boss 17: विक्की जैन की फिसली जुबान,  बिग बॉस का सीजन 17 दिल, दिमाग और दम के खेल का मिक्सचर है. और इस बार इन तीनों की कंटेस्टेंट को खूब मदद लग रही है. जहां एक तरफ दो मैरिड कपल्स के बीच के बीच बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं दूसरी तरफ ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल हर दिन नए-नए कारनामों को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं. इसी बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कॉफी को लेकर बवाल शुरू होता है और वह भयंकर झगड़े में बदल जाता है.

ऐश्वर्या-विक्की की भिड़ंत

बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें मुनव्वर की कॉफी को लेकर लगाई आग के बाद एक बार फिर विक्की-ऐश्वर्या आमने-सामने आ जाते हैं. प्रोमो में देखा जा सकता है कि पहले अंकिता लोखंडे और नील भट्ट के बीच बहसबाजी होती है. जिसमें पहले ऐश्वर्या ही नील को चुप करा रही होती हैं. तभी बहसबाजी में विक्की जैन कूद पड़ते हैं और कुछ ऐसा कमेंट कर बैठते हैं कि ऐश्वर्या शर्मा भड़क जाती हैं. ऐश्वर्या के भड़कते हैं विक्की उन्हें चुड़ैल कह डालते हैं तो अंकिता भी गुस्से में ऐश्वर्या को पागल बोल देती हैं.

ईशा-समर्थ के बाद अब किसका KISS?

बिग बॉस 17 के लाइव फीड से बीते दिन एक क्लिप वायरल हुआ था जिसमें उड़ारियां फेम एक्ट्रेस ईशा मालविया और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल रात को एक बेड शेयर कर रहे थे. लाइटें बंद होने के बाद ईशा-समर्थ कोजी हो जाते हैं और लिपलॉक कर बैठते हैं. ईशा-समर्थ के बाद अब खानजादी और अभिषेक का किस सुर्खियों का हिस्सा बन गया है.

खानजादी-अभिषेक के किस पर अरुण का तंज

बिग बॉस 17 का हाल ही में एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ घरवाले गार्डन एरिया में बैठकर बॉटल घुमाने वाला गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं. जिसमें खानजादी के सामने बोटल रुकती है और उन्हें अभिषेक को गाल पर किस करने का टास्क मिलता है. खानजादी और अभिषेक शर्माते दिखाई देते हैं फिर कोई अभिषेक को खानजादी की तरफ धकेलता है और दोनों काफी क्लोज आ जाते हैं. खानजादी और अभिषेक की इस क्लोजनेस और अन्य घरवालों का सपोर्ट देख अरुण महाशेट्टी अपने दोस्त तहलका प्रैंक से अभिषेक के बारे में बात करते हुए कहा हैं- ‘फैमिली शो है भूल गए. किस्सा और हग्गा कर रहे हैं.’

Exit mobile version