Site icon YASHBHARAT.COM

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर: 6 साल बाद NDA में लौटा अकाली दल, विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे BJP-SAD; PM मोदी ने बताया ‘स्वाभाविक गठबंधन’

"मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूँ..." - IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी; 'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटर का किया उद्घाटन

"मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूँ..." - IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी; 'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटर का किया उद्घाटन

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर: 6 साल बाद NDA में लौटा अकाली दल, विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे BJP-SAD; PM मोदी ने बताया ‘स्वाभाविक गठबंधन’

नई दिल्ली/चंडीगढ़। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने मंगलवार को औपचारिक रूप से गठबंधन का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक अकाली दल की 6 साल बाद गठबंधन में वापसी हो गई है।

इस ऐतिहासिक पुनर्मिलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर शिरोमणि अकाली दल के एनडीए परिवार में लौटने पर खुशी जताई और इस गठबंधन को पंजाब व पंजाबियों के कल्याण के लिए समर्पित बताया।

PM मोदी ने अटल-आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का उल्लेख करते हुए इस दिन को बेहद पावन बताया। उन्होंने लिखा:

“पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना! मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की NDA परिवार में वापसी हो रही है, और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर। हमारा गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जन-हितैषी शासन मिले, जो राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाए।”

पीएम मोदी ने पुराने दिग्गज नेताओं के योगदान को याद करते हुए आगे लिखा, “अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा सींचा गया अकाली दल-BJP गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।”

गठबंधन से जुड़ी प्रमुख बातें:

Exit mobile version