Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

Big Update indian railway श्रमिकों की समस्या को देखते कटनी व रीवा से रेलवे चलाएगा स्पेशल अनारक्षित ट्रेन, देखें टाइमटेबल

Big Update indian railway रेल प्रशासन ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05609/05610 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना के मध्य दोनों दिशाओं में 01-01 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 27 सितम्बर को बीना स्टेशन से रात्रि 23:30 बजे प्रस्थान कर मालखेड़ी, खुरई, जरुआखेड़ा, नरियावली, सागर, मकरोनिया, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, बांदकपुर, सलैया, रीठी और प्रातः 04:05 बजे कटनी मुड़वारा स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार दिनांक 28 सितंबर को कटनी मुड़वारा स्टेशन से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान कर रीठी, सलैया, सगौनी, बांदकपुर, दमोह, पथरिया, गणेशगंज, मकरोनिया, सागर, नरियावली, जरुआखेड़ा, खुरई, मालखेड़ी और 18:30 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी। इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में 16 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच होंगे।

रीवा-बीना के मध्य श्रमिकों की सहूलियत के लिए रेल प्रशासन ने चलाई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

इसी तरह रेल प्रशासन ने रीवा, सतना एवं कटनी रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05604/05603 रीवा–बीना-रीवा के मध्य दोनों दिशाओं में 01-01 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 27 सितम्बर को रीवा स्टेशन से 10:45 बजे प्रस्थान कर सतना, मैहर, अमदरा,कटनी, कटनी मुड़वारा, रीठी, सलैया, सागोनी, बांदकपुर, दमोह, पथरिया, गणेशगंज, मकरोनिया, सागर, नरियावली, जरुआखेड़ा, खुरई, मालखेड़ी से होकर 18:30 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार दिनांक 28 सितंबर को बीना स्टेशन से रात्रि 23:30 बजे प्रस्थान कर मालखेड़ी, खुरई, जरुआखेड़ा, नरियावली, सागर, मकरोनिया, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, बांदकपुर, सलैया, रीठी, कटनी मुड़वारा, कटनी, अमदारा, मैहर, सतना से होते हुए 08:40 बजे रीवा पहुंचेगी।

इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में 16 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच होंगे। यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम