Friday, May 1, 2026
Latest:
katniLatest

बाल संरक्षण में बड़ा कदम: उन्मूखीकरण कार्यक्रम से रोकेंगे मानव तस्करी और अनैतिक अपराध

बाल संरक्षण में बड़ा कदम: उन्मूखीकरण कार्यक्रम से  मानव तस्करी और अनैतिक अपराध रोकेंगे। आज जीआरपी थाना कटनी एवं आवाज/ सजग गो गोसंस्था कटनी के माध्यम से रेलवे स्टेशन कटनी में बाल संरक्षण व मानव तस्करी, मानव दुर्व्यापार अनैतिक बाल अपराध संबंधित घटनाओं की रोकथाम एवं बालक/ बालिकाओं के संरक्षण उनकी सुरक्षा हेतु रेलवे स्टेशन कटनी में हित धारकों का उनमें उन्मुखीकरण कार्यक्रम जीआरपी आरपीएफ टी टी एवं टी एस स्टॉप व वेडरो के माध्यम से संपन्न कराया गया

कार्यक्रम में गुम नाबालिक बालक बालिकाओं की सुरक्षा उनकी देखभाल एवं उनके साथ घटित अपराधों की रोकथाम के विषय पर कार्यक्रम कराया गया एवं बाल अपराध सुरक्षा एवं अपराध की रोकथाम एवं गुम बालक /बालिकाओं को उनके संरक्षण करता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले वेडरों को सम्मानित किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम