जंग के बीच बड़ी राहत: होर्मुज से गुजरेंगे कतर के LNG जहाज, दुनिया को मिलेगी गैस सप्लाई। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है।
जंग के बीच बड़ी राहत: होर्मुज से गुजरेंगे कतर के LNG जहाज, दुनिया को मिलेगी गैस सप्लाई
होर्मुज जलडमरूमध्य से अब कतर के LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से भरे जहाजों को गुजरने की अनुमति मिल गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट का खतरा काफी हद तक टल सकता है।
कतर के 2 जहाजों को मिली हरी झंडी
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कतर के जहाजों को अनुमति दी। यह फैसला तेहरान और दोहा के बीच हुई एक डील के बाद लिया गया। दोनों जहाज LNG लेकर होर्मुज से गुजरेंगे।
इसका सीधा मतलब है कि दुनिया में गैस सप्लाई बाधित नहीं होगी।
Kpler डेटा में क्या सामने आया
Kpler के अनुसार:
कतर के दो जहाज रसीदा और अल दायिन होर्मुज की ओर बढ़ते देखे गए। ये जहाज पहले ओमान की खाड़ी पहुंचेंगे। इसके बाद अपने-अपने गंतव्य देशों की ओर रवाना होंगे
क्यों अहम है ये फैसला?
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस सप्लाई होती है। जंग के कारण यहां रुकावट का मतलब होता वैश्विक ऊर्जा संकट

