कटनी व खजुराहोवासियों को बड़ी रेल सौगात: उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी

कटनी व खजुराहोवासियों को बड़ी रेल सौगात: उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी

कटनी/खजुराहो: कटनी और खजुराहो संसदीय क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। कटनी मुड़वारा होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर सिटी–शालीमार–उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन को सप्ताह में 1 दिन से बढ़ाकर 2 दिन करने की आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है।

​रेल मंत्रालय के इस निर्णय से मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

सांसद वी.डी. शर्मा ने जताया आभार

क्षेत्रीय सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के प्रयासों से मिली इस सौगात पर उन्होंने खजुराहो व कटनी की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के फेरे बढ़ने से क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित परिवहन की सुविधा मिलेगी।

कटनी और आसपास के यात्रियों को प्रमुख लाभ:

​ट्रेन सेवा के विस्तार की घोषणा के बाद से ही कटनी और खजुराहो क्षेत्र के व्यापारियों व आम नागरिकों में खुशी का माहौल है।

Exit mobile version