Site icon Yashbharat.com

MP BJP महिला मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: 38 पदाधिकारियों की घोषणा, अश्विनी परांजपे की टीम तैयार

IMG 20260321 WA0018

MP BJP महिला मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: 38 पदाधिकारियों की घोषणा, अश्विनी परांजपे की टीम तैयार।मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाडे ने महिला मोर्चा के 38 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

कई जिलों से नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से महिलाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, आईटी प्रभारी और अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

उपाध्यक्ष पद पर नीलिमा शिंदे (ग्वालियर), आशा गुप्ता (पन्ना), माया पटेल (देवास), शालिनी सरावगी (शहडोल), अंजना पटेल (बड़वानी), विभा श्रीवास्तव (अशोकनगर) और डॉ. याकृति जाड़िया (सागर) को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं महामंत्री पद पर ज्योति सिंह राजपूत (सिवनी), डॉ. सपना वर्मा (सतना) और मोना सुस्तानी (राजगढ़) को नियुक्त किया गया है।

 संगठन में नई ऊर्जा भरने की तैयारी

इसके अलावा मंत्री, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी, नीति एवं शोध और प्रशिक्षण जैसे पदों पर भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी का यह कदम महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संगठन में नई ऊर्जा लाने के रूप में देखा जा रहा है।

रणनीतिक विस्तार का संकेत

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह संगठनात्मक विस्तार आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे महिला मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके।

 

Exit mobile version