मध्यप्रदेश

उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना को लेकर बड़ी खबर, घर-घर होगा उज्ज्वला का भौतिक सत्यापन

उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना को लेकर बड़ी खबर, घर-घर होगा उज्ज्वला का भौतिक सत्यापन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना में हर्रई में पंजीयन होने के बाद कनेक्शन न दिए जाने का मामला सामने के बाद अब प्रशासन पूरे जिले में इसका सत्यापन कराएगा। पूरे जिले में करीब दो लाख से अधिक कनेक्शन जारी किए गए हैं।

Ujjwala Gas Connection Scheme

कलेक्टर ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को कनेक्शन वितरण का एक सप्ताह के अंदर भौतिक सत्यापन करवाने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि यदि किसी हितग्राही को उनके हितलाभ से वंचित रखने के प्रकरण प्रकाश में आए तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना को लेकर बड़ी खबर, घर-घर होगा उज्ज्वला का भौतिक सत्यापन

Read Also This: PM Awas Yojana Scam: प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला करने वाली 2 एजेंसियों के खिलाफ FIR, अनुबंध भी निरस्त

सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर मनोज पुष्प ने एसपी विनायक वर्मा की उपस्थिति में इसकी समीक्षा की। इस दौरान जिले में कुल भारिया परिवार 5880 के सर्वे में कुल 3560 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी होना एवं 2320 गैस कनेक्शन प्रदाय शेष होना पाया गया। शेष गैस कनेक्शन में से गैस एजेंसियों द्वारा 2215 नवीन पंजीयन करने की जानकारी दी।

Action will be taken on the complaint अब शिकायत पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने कहा कि विकासखण्ड हर्रई के भारिया परिवारों के आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज कर गैस एजेंसी स्तर से उज्ज्वला कनेक्शन पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं, लेकिन वास्तव में इन परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान नहीं किए गए।

Read Also This: OLA को टक्कर देती है ये Electric Cycle 350 किलोमीटर की रेंज और पॉवरफुल एलजी बैटरीके साथ

Ujjwala Gas Connection Scheme

इस शिकायत के संदर्भ में जिला पंचायत सीइओ से कहा कि संबंधित सभी ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में जारी कुल 2 लाख 32 हजार 194 उज्ज्वला कनेक्शन का सत्यापन कार्य घर-घर जाकर एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। एसपी ने भी कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर थाना स्तर पर विभिन्न अधिनियमों के तहत संबंधित गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button