शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: प्रदेश में 11 साल बाद शुरू होगी पदोन्नति प्रक्रिया, DPI ने जारी किए आदेश
प्रदेश के शिक्षकों का लंबा इंतजार खत्म। साल 2015 के बाद एक बार फिर शुरू होने जा रही है शिक्षकों की पदोन्नति (Promotion) प्रक्रिया। सहायक शिक्षक से लेकर प्रधानाध्यापकों को मिलेगा लाभ। पढ़ें पूरी खबर
शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: प्रदेश में 11 साल बाद शुरू होगी पदोन्नति प्रक्रिया, DPI ने जारी किए आदेश
लंबे समय से पदोन्नति (Promotion) की राह देख रहे प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए आखिरकार एक बड़ी और राहत भरी खबर आ रही है। साल 2015 के बाद से अटकी पड़ी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। इस संबंध में आदेश जारी होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर तेज कर दी हैं।
इस बहुप्रतीक्षित फैसले से न केवल बड़ी संख्या में शिक्षकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, बल्कि स्कूलों की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
इन संवर्गों के पात्र कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों (JD) और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, नियमानुसार निम्नलिखित संवर्गों के पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ की जाएगी:
सहायक शिक्षक
शिक्षक (माध्यमिक शिक्षक)
प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर)
माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक
नवीन शिक्षक संवर्ग के पात्र कर्मचारी
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के नियमों के तहत होगी DPC की कार्रवाई
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के तय दिशा-निर्देशों और आरक्षण नियमों के अनुरूप ही विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की कार्रवाई पूरी की जाएगी। सभी जिलों और संभागों को जल्द से जल्द पात्र शिक्षकों की वरिष्ठता सूची (Seniority List) के आधार पर डीपीसी की कार्रवाई पूरी कर इसकी अंतिम रिपोर्ट संचालनालय को भेजने को कहा गया है।
क्यों खास है यह फैसला?
11 वर्षों का लंबा इंतजार: प्रदेश में साल 2015 के बाद से नियमित पदोन्नतियां लगभग रुकी हुई थीं, जिससे कई शिक्षक बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो रहे थे। इस फैसले से शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।