Site icon Yashbharat.com

EPFO की बड़ी सौगात: अब वॉट्सऐप पर मिलेगा पीएफ बैलेंस और पासबुक, 74वें स्थापना दिवस पर कई सुविधाएं शुरू

Screenshot 20250614 140728 Chrome

EPFO की बड़ी सौगात: अब वॉट्सऐप पर मिलेगा पीएफ बैलेंस और पासबुक, 74वें स्थापना दिवस पर कई सुविधाएं शुरू

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों नौकरीपेशा अंशधारकों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। अब पीएफ (PF) से जुड़ी सेवाओं के लिए ईपीएफओ दफ्तरों के चक्कर काटने या पोर्टल पर लॉगिन करने की झंझट खत्म हो गई है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर ऑफिशियल ‘वॉट्सऐप आधारित EPFO सेवाओं’ की शुरुआत की है।

मोबाइल में सेव करना होगा official नंबर वॉट्सऐप पर ईपीएफओ सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सदस्यों को अपने मोबाइल फोन में वेरिफाइड नंबर 8796441800 सेव करना होगा। इसके बाद इस नंबर पर वॉट्सऐप के जरिए ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा।

वॉट्सऐप पर मिलेंगी ये प्रमुख सेवाएं:

निष्क्रिय खातों के लिए ‘ऑटो सेटलमेंट’ सुविधा समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वर्षों से बंद (निष्क्रिय) पड़े पात्र ईपीएफ खातों के लिए ‘ऑटो सेटलमेंट’ सुविधा का भी शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के तहत 1,000 रुपये तक की जमा राशि वाले आधार-वेरिफाइड बंद खातों का निपटान ईपीएफओ स्वतः (ऑटोमैटिक) करेगा। इसके लिए खाताधारकों को अलग से क्लेम फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। इस कदम से देश के लगभग 1 लाख खाताधारकों को उनके 5 करोड़ रुपये का बकाया फंड सीधा प्राप्त होगा। EPFO की बड़ी सौगात: अब वॉट्सऐप पर मिलेगा पीएफ बैलेंस और पासबुक, 74वें स्थापना दिवस पर कई सुविधाएं शुरू

8 करोड़ से ज्यादा सदस्यों का 32 लाख करोड़ का फंड 74 सालों के सफर पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि ईपीएफओ आज देश के करोड़ों कामगारों के लिए एक अत्यंत भरोसेमंद सामाजिक सुरक्षा संस्था बन चुका है। वर्तमान में संगठन के पास 8 करोड़ से अधिक सक्रिय सदस्यों का 32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का विशाल फंड जमा है, जो इसके प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

Exit mobile version