Site icon YASHBHARAT.COM

एमपी के फिटनेस सेंटरों में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना जांच राजस्थान के हजारों वाहनों को बांटे प्रमाणपत्र, परिवहन आयुक्त ने तलब किया 3 साल का रिकॉर्ड

ग्वालियर। सड़क पर दौड़ने वाले भारी और मालवाहक वाहनों की फिटनेस जांच में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर’ (ATS) व्यवस्था खुद सवालों के घेरे में आ गई है। मध्य प्रदेश के फिटनेस सेंटरों से राजस्थान के हजारों वाहनों को बिना किसी भौतिक जांच (Physical Verification) के ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए जाने की गंभीर शिकायत सामने आई है। इस खुलासे के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है और प्रदेशभर के सभी सेंटरों की कार्यप्रणाली की जांच शुरू कर दी गई है।

यूक्रेन तट पर मालवाहक जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने रूसी राजनयिक को तलब कर दर्ज कराया कड़ा विरोध

परिवहन आयुक्त ने दिया रिकॉर्ड खंगालने का आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटरों का पूरा रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी सेंटरों से पिछले तीन साल का डेटा तलब किया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस केंद्र से कितने बाहरी राज्यों (विशेषकर राजस्थान) के वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं।

कैसे हो रहा था नियम विरुद्ध खेल?

नियमों के मुताबिक, किसी भी भारी या कमर्शियल वाहन को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने से पहले उसका ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर पर भौतिक रूप से उपस्थित होना और तकनीकी मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य है। लेकिन शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मध्य प्रदेश के कई सेंटरों ने नियमों को ताक पर रखकर राजस्थान के हजारों वाहनों को बिना सेंटर लाए ही कागजों और ऑनलाइन सिस्टम में फिटनेस प्रमाणपत्र जारी कर दिए। फिलहाल परिवहन विभाग की टीम तीन साल के डेटा का मिलान कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले सेंटर संचालकों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version