Site icon Yashbharat.com

दिल्ली में बड़ा धमाका: प्रशांत विहार में ब्लास्ट, मौके पर पुलिस बल तैनात ; पूरा इलाका सील, जांच जारी

28 11 2024 delhi prashant vihar 20241128 124641

दिल्ली में बड़ा धमाका: प्रशांत विहार में ब्लास्ट, मौके पर पुलिस बल तैनात ; जांच जारी। राजधानी दिल्ली से खबर है कि यहां के प्रशांत विहार में गुरुवार को ब्लास्ट हो गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। धमाका बंशी स्वीट्स के पास सुना गया। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि सुबह 11.48 बजे प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की कॉल आई। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।’

दीवाली से पहले भी हुआ था ब्लास्ट

एक शख्स के घायल होने की सूचना है। लोगों के मुताबिक, धमाका कम तीव्रता का था, लेकिन आवाज दूर तक सुनी गई। बता दें, दीवाली के समय भी प्रशांत विहार में ब्लास्ट हुआ था। तब सीआरपीएफ स्कूल के पास ब्लास्ट हुआ था, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस ब्लास्ट की अभी जांच चल ही रही थी कि एक और धमाका हो गया

Exit mobile version