Latestअंतराष्ट्रीय

रक्षा, अंतरिक्ष और UPI पर भारत-सेशेल्स में बड़ी डील; पीएम मोदी ने कांचीवरम सिल्क और बिदरी आर्ट जैसे नायब तोहफों से जीता सेशेल्स का दिल

पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: ₹1250 करोड़ की मदद का एलान; द्विपक्षीय समझौतों के साथ 'मेड इन इंडिया' उपहारों से जीता दिल

रक्षा, अंतरिक्ष और UPI पर भारत-सेशेल्स में बड़ी डील; पीएम मोदी ने कांचीवरम सिल्क और बिदरी आर्ट जैसे नायब तोहफों से जीता सेशेल्स का दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे पर रक्षा, अंतरिक्ष और यूपीआई (UPI) जैसे अहम क्षेत्रों में समझौतों के साथ-साथ 1250 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद का भी एलान किया गया। कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति, प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति और संसद के स्पीकर को भारत के कोने-कोने (उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम) से जुड़े विशेष हस्तशिल्प उपहार में दिए।रक्षा, अंतरिक्ष और UPI पर भारत-सेशेल्स में बड़ी डील; पीएम मोदी ने कांचीवरम सिल्क और बिदरी आर्ट जैसे नायब तोहफों से जीता सेशेल्स का दिल

सेशेल्स के शीर्ष नेतृत्व को मिले यह खास भारतीय उपहार:

प्राप्तकर्ता उपहार का नाम उत्पत्ति/राज्य विशेषता और सांस्कृतिक महत्व

डॉ. पैट्रिक हर्मिनी


(राष्ट्रपति)

पीतल का कलात्मक कछुआ

मुरादाबाद,


उत्तर प्रदेश

यह पीतल शिल्पकला भारतीय दर्शन में ज्ञान, स्थिरता, धैर्य और दीर्घायु का प्रतीक है। यह सेशेल्स के प्रसिद्ध ‘एल्डाब्रा जायंट टॉर्टॉइज’ से भी जुड़ता है, जो दोनों देशों की प्रकृति संरक्षण की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वेरोनिक हर्मिनी


(प्रथम महिला)

महेश्वरी सिल्क स्टोल और बिदरी बॉक्स

मध्य प्रदेश और


कर्नाटक

मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध बुनाई परंपरा से बना हल्का रेशमी स्टोल भारतीय हथकरघा की पहचान है। वहीं कर्नाटक के बीदर की प्रसिद्ध बिदरी धातु कला से बना बॉक्स (जस्ते-तांबे की मिश्रधातु पर चांदी की महीन जड़ाई) भारतीय धातुकला का नायाब नमूना है।

अजारेल अर्नेस्टा


(संसद की स्पीकर)

टोडा कढ़ाई वाली शॉल

नीलगिरि,


तमिलनाडु

टोडा जनजाति की विशिष्ट हस्तकढ़ाई तकनीक ‘पुखूर’ से तैयार यह शॉल सफेद सूती कपड़े पर लाल और काले डिजाइनों से सुसज्जित है, जो भारत की स्वदेशी आदिवासी विरासत को दर्शाती है।

सेबेस्टियन पिल्लई


(उपराष्ट्रपति)

ऑर्किड और मोर की पेंटिंग सिक्किम इस पेंटिंग में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर को सेशेल्स के राष्ट्रीय पुष्प ऑर्किड और पुष्प लताओं के बीच दर्शाया गया है। यह दोनों देशों की जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के साझा मूल्यों का प्रतीक है।

लीना पिल्लई


(द्वितीय महिला)

कांचीवरम सिल्क फैब्रिक

कांचीपुरम,


तमिलनाडु

मैरून रंग के इस शानदार वस्त्र पर सुनहरी जरी का बारीक काम है। भौगोलिक संकेतक (GI Tag) और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के तहत मान्यता प्राप्त यह सिल्क भारतीय वस्त्र कला की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है।

कूटनीति में ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ की झलक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेशी दौरों पर भारत के स्थानीय हस्तशिल्प और कलाकृतियों को उपहार स्वरूप देना ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ और भारत की सॉफ्ट पावर (Soft Power) को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने की रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जाता है। इन उपहारों के माध्यम से न केवल भारत के स्थानीय शिल्पकारों के हुनर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलती है, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध भी गहरे होते हैं

Back to top button