Big Breaking यशभारत डॉट कॉम: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

14096 1792172152279 jqnk 1792172157073 hEGN da86b065 0f02 448d b4ec 5993a743f1c7 0olU

यशभारत डॉट कॉम नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।

 

जानकारी के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में रखा गया है, जहां फेफड़ों और सांस से जुड़ी बीमारियों का उपचार किया जाता है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

 

पहले भी अस्पताल में भर्ती हुए थे आडवाणी

 

लालकृष्ण आडवाणी को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते इसी साल मई में भी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन अस्पताल में उपचार कराने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और वह घर लौट आए थे।

 

फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है। उनकी सेहत को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।