Site icon Yashbharat.com

Big Breaking: ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लिया, 50 सदस्यीय टीम पहुंचने का दावा – सूत्र

ध्रुव राठी

गुरुग्राम/नई दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस द्वारा गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम सुबह करीब 7:48 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में उनके घर पहुंची।

बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी की मां के दरवाजा खोलते ही पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हो गए। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पुलिस की करीब 50 सदस्यीय टीम देर रात से ही उनके आवास के बाहर मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ध्रुव राठी को अपने साथ ले गई।

हालांकि, ध्रुव राठी को किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में दिल्ली पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

नोट: हिरासत की वजह और घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि होने तक इस जानकारी को अपुष्ट रिपोर्ट के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

Exit mobile version