Site icon Yashbharat.com

Big Breaking: संजय पाठक ने कहा मैं बीजेपी में था और रहूंगा, मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश, जान का खतरा भी बताया

sanjay pathak

भोपाल। मध्यप्रदेश में हर पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब से कुछ देर पहले विधायक और पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने उनके ऊपर लग रहे सभी कयासों को विराम दे दिया। संजय पाठक ने कहा कि वो कल रात मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने सीएम हाउस नहीं गए।

 

 

ये मात्र अफवाह है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक हत्या हो सकती है। श्री पाठक ने साफ कहा कि वो भाजपा में थे हैं और सदैव रहेंगे। उन्होंने कहा कि रात में मीडिया ने पता नहीं किसकी तस्वीर देख ली और उसे मुझे समझ कर अफवाह फैलाई जा रही। उन्होंने गम्भीर आरोप लगाते स्वयं को जान का खतरा भी बताया। संजय पाठक ने ट्विटर पर भी यही लिखा।

Exit mobile version