Big Breaking: मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू, शिवराज ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है। सीएम शिवराज ने क्षेत्र के लोगों को वर्चुअल संबोधित करते हुए यह ऐलान किया है।

जल्द ही जिला बनाने की प्रकिया शुरू की जाएगी।दरअसल, मंगलवार को CM शिवराज मुख्यमंत्री निवास से ‘विकास रथ’ को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।

जिस कांग्रेस ने मप्र को बर्बाद कर दिया है, उस प्रदेश को हमने विकसित राज्य बना दिया है। जनता के कल्याण के लिए हमने कौन कौन से काम किये है। यह सब हम इन रथों के माध्यम से जनता को बताने का प्रयास कर रहे है।सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि हम अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बता रहे हैं।

अभी 14 तारीख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बीना आ रहे है। हमने जनता की खूब सेवा की है जनता हमें अपना आशीर्वाद दे। इन रथों के माध्यम में हमारी जो उपलब्धियां है, उन्हें हम जनता के सामने रखने का काम कर रहे हैं। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैहर को जिला बनाया जाएगा। इसके लिए आज से ही प्रक्रिया शुरू की जा रही है

Exit mobile version