Big Breaking मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा, स्कूली बच्चों से भरी नाव नदी में पलटी, 12 से ज्यादा डूबे

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां स्कूल से लौट रहे बच्चों को नदी पार करवा रही नाव पलट गई। नाव में कुल 33 बच्चे सवार थे। अब तक 12 के डूबने की सूचना है। कुछ बच्चों को बचा लिया गया है। बारिश के कारण नदी उफान पर है। बच्चों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है।

एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। बेनीबाद ओपी क्षेत्र के मधुपट्टी घाट पर हादसा हुआ है। जिन परिवारों के बच्चे नाव पर सवार थे, उनकी हालत खराब है।

स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य चलाया गया है। लोगों का कहना है कि नाव की क्षमता इतनी नहीं थी कि 30 से अधिक बच्चों को बैठाया जाए।

यह पूरा इलाका तीन नदियों से घिरा हुआ है। यहां एक तरह से दूसरी तरफ आने-जाने के लिए लोग नाव का इस्तेमाल करते हैं।

Exit mobile version