Sunday, April 19, 2026
Latest:
मध्यप्रदेशमहाकौशल की खबरेंविधानसभा चुनाव 2018

BIG BREAKING: कमलनाथ ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा कमलनाथ ने पेश कर दिया है। माना जा रहा है वह बहुमत जुटाने में कामयाब हो गई है। उधर अलीराजपुर जिले  के दोनो विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विजयी उम्मीदवार अलीराजपुर के मुकेश पटेल व जोबट की कलावती भूरिया भोपाल में आयोजित विधायक दल की बैठक मे भाग लेने के रवाना हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर विजयी दलों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस को उनकी जीत पर बधाई। तेलंगाना में जीत पर चंद्रशेखर राव को भी बधाई। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को भी प्रभावशाली जीत की बधाई। हम विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान की जनता को सेवा का मौका देने के लिए धन्यवाद करता हूं। इन राज्यों में भाजपा की सरकारों ने अथक रुप से लोगों के कल्याण के लिए काम किया।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply