Site icon Yashbharat.com

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, जबलपुर, हरदा, शाजापुर, सिंगरौली और नीमच के कलेक्टर बदले

images 79

भोपाल यशभारत डॉट कॉम। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, भारत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई जिलों के कलेक्टरों को बदलकर नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

 

सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय की जिम्मेदारी

 

प्रशासनिक बदलाव के तहत सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वे लोक निर्माण विभाग का कामकाज भी संभालेंगे। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी को चिकित्सा विभाग में अपर मुख्य सचिव (ACS) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, केसी गुप्ता को खाद्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

 

जबलपुर और हरदा में नए कलेक्टर

 

बालाघाट के कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, रायसेन के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर की कमान सौंपी गई है। जबलपुर के मौजूदा कलेक्टर राघवेंद्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

 

शाजापुर, नर्मदापुरम में भी बदलाव

 

शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को पद से हटाया गया है। उनकी जगह परीक्षित झाड़े को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी आशीष वसिष्ठ को नर्मदापुरम जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

सिंगरौली और नीमच को मिले नए कलेक्टर

 

प्रशासनिक फेरबदल में सिंगरौली और नीमच जिलों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। ईसीबी के डायरेक्टर अंकित अस्थाना को सिंगरौली का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि अंकिता धाकरे को नीमच जिले की कमान सौंपी गई है।

 

राज्य सरकार के इस फेरबदल में मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इससे कई जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव होगा।

Exit mobile version