टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: कोटा रेलवे स्टेशन से 3 हमलावर गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: कोटा रेलवे स्टेशन से 3 हमलावर गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: कोटा रेलवे स्टेशन से 3 हमलावर गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

क्राइम डेस्क, Yashbharat.com। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई से फरार हुए तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से धर दबोचा है। पकड़े गए बदमाशों में बिहार और हरियाणा के शूटर शामिल हैं।

फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कोटा पहुंच चुकी है और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी में है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (22 वर्ष): निवासी बेगूसराय (बिहार), वर्तमान पता- अंधेरी वेस्ट, मुंबई (रैपिडो चालक)।

  2. रेहान (18 वर्ष): निवासी सोनीपत (हरियाणा)।

  3. एक नाबालिग: निवासी सोनीपत (हरियाणा)।

कार पर दागी थीं 7 गोलियां, बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ

घटना रविवार शाम मुंबई के पॉश इलाके जुहू की है। टाइगर श्रॉफ अपनी कार से गुजर रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेरकर बेहद करीब से 7 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनकी कार का ड्राइवर और पास से गुजर रहा एक ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

हमले के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु ने इस सनसनीखेज वारदात की जिम्मेदारी ली। अनिल पंडित का नाम इससे पहले दिल्ली में गायक गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर हुई गोलीबारी में भी सामने आ चुका है।

घटना का एक सीसीटीवी/वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कार पर दनादन गोलियां बरसाते दिख रहे हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी ट्रेन पकड़कर फरार हो गए थे, जिन्हें कोटा पुलिस ने दबोच लिया।

(क्राइम और बॉलीवुड की हर ब्रेकिंग अपडेट के लिए पढ़ते रहें — Yashbharat.com