Site icon Yashbharat.com

मदिरा के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: कई आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है

IMG 20240716 WA0018

कटनी। मदिरा के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई की गई है, कई आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है। कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव के  निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिले में  मदिरा के अवैध संग्रहण, निर्माण, विक्रय और परिवहन करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही का सिलसिला जारी है।

मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए 11 प्रकरण

जिला आबकारी अधिकारी आरके बघेल ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार 28 अगस्त को आबकारी विभाग की टीम द्वारा   सूचना प्राप्त होने पर आबकारी वृत्त बड़वारा के ग्राम करचुलिहा, कुआ, करेला, खितौली, बम्होरी और बजर में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त  व्यक्तियों के विरुद्ध  आबकारी विभाग की टीम द्वारा  22 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं 600 किलोग्राम महुआ लाहन को  मौके पर जप्त किया। कार्यवाही के दौरान कुल 11 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915  के पंजीबद्ध किए जाकर मौके पर ही  महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट कराया गया। जप्त की किए गए लाहन की अनुमानित राशि लगभग 64 हजार रूपये है।

     दबिश की कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक मोना दुबे, अभिषेक सिंह बघेल, केशव प्रसाद उइके, कृष्ण कुमार पटेल, आबकारी आरक्षक  देवेन्द्र प्यासी उपस्थित रहे। आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय और निर्माण की रोकथाम हेतु  जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Exit mobile version