रेलवे की बड़ी उपलब्धि: कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन सफर का सपना जल्द होगा पूरा
रेलवे की बड़ी उपलब्धि: कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन सफर का सपना जल्द होगा पूरा
रेलवे की बड़ी उपलब्धि: कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन सफर का सपना जल्द पूरा होगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक के रोमांचकारी ट्रेन सफर का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। रेलवे ने कश्मीर से रियासी तक की रेललाइन का काम पूरा कर लिया है। अब सिर्फ कटड़ा-रियासी के 19 किलोमीटर के हिस्से की सुरंग का काम बाकी है।
र। कश्मीर से कन्याकुमारी के रोमांचकारी ट्रेन सफर के लिए बस अब ढाई महीने का ही इंतजार करना है। उसके बाद इस सफर में आप मां वैष्णो देवी के चरणो से होते हुए कश्मीर तक की यात्रा का आनंद लेंगे। रेलवे ने कश्मीर से रियासी तक की रेललाइन के काम को पूरा कर लिया है। अब बस कटड़ासे रियासी के 19 किलोमीटर के रेल खंड के काम को खत्म करना है।
इसमें एक टनल का काम बचा हुआ है। उसके बाद दीवाली तक सारा काम पूरा होने की संभावना है। उसके बाद देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक रेलमार्ग से कनेक्ट हो जाएगा।
सुरंग की लंबाई 3.2 किलोमीटर
उसके बाद देश में कहीं से भी कश्मीर तक रेल से पहुंचा जा सकेगा। यह एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। अभी कटड़ा-रियासी रेलखंड में त्रिकुट पर्वत की तलहटी पर एक सुरंग बननी है। यह 3.2 किमी लंबी है, जिसका काम पूरा होना बाकी है।
टनल की फिनिशिंग का काम शेष
आपको बता दें कि टनल में दो महीने का ही काम बचा हुआ है। इसकी खुदाई दिसंबर 2023 में पुरी कर ली गई थी। इसको अंदर से पक्का भी कर लिया है। जल निकासी प्रणाली, बिजली, वेंटिलेशन, सिग्नल, सुरक्षा और ट्रैक बिछाने के काम को पूरा करना अभी बाकी है।
रेलवे सुरक्षा आयुक्त दिनेश चंद देशवाल ने बीते शुक्रवार को निरीक्षण कर उम्मीद जताई थी कि इसी माह के अंत तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का चलना शुरू हो सकेगा। रेलवे का फोकस है कि वह जल्द से जल्द रियासी से कटड़ा तक के 19 किलोमीटर रेलखंड के काम को पूरा करे। इस खंड में 3.209 किमी लंबी टनल का 60 फीसदी काम बचा है।