Site icon Yashbharat.com

Big Accident MP डंपर से टक्कर के बाद बस में आग, 11 लोग जिंदा जले VIDEO

mpbreaking15697524.jpeg

Big Accident MP मध्यप्रदेश MP के गुना में यात्री बस में आग लगने से 11 लोग जिंदा जल गए। अब तक बस से जली हुई 11 डेड बॉडी निकाली जा चुकी है। कलेक्टर तरुण राठी ने इसकी पुष्टि की है। करीब 14 लोग झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह 32 सीटर सिकरवार बस बुधवार रात करीब आठ बजे गुना से आरोन के लिए रवाना हुई। अभी बस जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर घूम घाटी पर पहुंची ही थी कि डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद बस घाटी से टकराई और आग लग गई।

राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई, बचे हुए मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह हादसा बस और डंपर के आमने-सामने से टकराने की वजह से हुआ है। गुना के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं।

मृतकों और घायलों को आर्थिक सहायता देने का एलान

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। दुर्घटना में मृतक के स्वजन को चार लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए।

बिना फिटनेस व बीमा के दौड़ रही थी बस

यह बस बिना बीमा और फिटनेस के दौड़ रही थी। बस की फिटनेस अवधि 17 फरवरी 2022 को खत्म हो गई और बीमा अवधि 30 अप्रैल 2021 को समाप्त हुई है। परिवहन विभाग व जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते बस की नियमित जांच नहीं हुई है।

Exit mobile version