Tuesday, May 19, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Big Accident ट्रक में लगी आग ने विकराल रुप लेते कई वाहनों को अपने चपेट में लिया

Big Accident in MP मध्यप्रदेश के राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार शाम एक फिर बड़ा हादसा हो गया। घाट उतर रहे ट्राले के ब्रेक फेल होने से ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद घाट चढ़ने वाली लेन जा पहुंचा। जहां घाट चढ़ रहे दो कार व दो अन्य वाहन को ट्राले ने अपनी चपेट में ले लिया देखते-देखते चारों वाहनों में आग लग गई। इस आग ने कुछ ही मिनट में भीषण रूप ले लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि कार व ट्राले में कुछ लोग अंदर ही सवार है। मौके पर धामनोद पुलिस पहुंची। फिलहाल आग में जन हानि को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। अब मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची है। इसमें एक बाइक भी चपेट में आई है। फिलहाल इस हादसे में कौन लोग फंसे हुए हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम