Tuesday, May 19, 2026
Latest:
Latest

रानी कमलापति–दानापुर के बीच कटनी होकर चलेगी द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन

कटनी(YASH BHARAT.COM)। होली पर्व के दौरान यात्रियों भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ी सुविधा की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन द्वारा रानी कमलापति–दानापुर के बीच द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे मध्य प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 01699/01700 के तहत यह स्पेशल ट्रेन दो-दो ट्रिप संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 01699 रानी कमलापति–दानापुर होली स्पेशल

यह ट्रेन शुक्रवार 28 फरवरी 2026 एवं सोमवार 12 मार्च 2026 को दोपहर 12:58 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:35 बजे दानापुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01700 दानापुर–रानी कमलापति होली स्पेशल

यह ट्रेन शनिवार 1 मार्च 2026 एवं मंगलवार 13 मार्च 2026 को सुबह 11:15 बजे दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस ट्रेन का ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर होगा।

पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि होली त्योहार के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके। यात्रियों से अपील की गई है कि ट्रेन के समय, ठहराव एवं कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य देखें।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक