Site icon Yashbharat.com

फडणवीस सरकार में भुजबल को मिला अहम विभाग, दो दिन पहले ली थी मंत्री पद की शपथ

Screenshot 20250523 135229 Chrome

फडणवीस सरकार में भुजबल को मिला अहम विभाग, दो दिन पहले ली थी मंत्री पद की शपथ।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनाया गया, जिसके बाद 77 वर्षीय भुजबल की राज्य की राजनीति में एक बार फिर बड़ी एंट्री हुई. इससे कुछ ही महीने पहले दिसंबर में उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था और उनकी लोकप्रियता लगभग खत्म हो गई थी. अब फडणवीस सरकार में खाद्य और आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

फडणवीस सरकार में भुजबल को मिला अहम विभाग, दो दिन पहले ली थी मंत्री पद की शपथ

छगन भुजबल पर भरोसा जताते हुए महायुति सरकार ने खाद्य और आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी सौंपी है. पहले ये विभाग धनंजय मुंडे के पास था. उन्ही की जगह भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

शपथ लेने के बाद क्या बोले थे भुजबल?

शपथ लेने के बाद भुजबल कहा था कि अंत भला तो सब भला. उन्होंने कहा था, ‘मैंने 1991 से कई बार मंत्री पद की शपथ ली है और कई विभागों को भी संभाला है. मैं मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्रियों द्वारा दी गई कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं.’

Exit mobile version