Site icon Yashbharat.com

Bhopal to Seoni trains भोपाल से सिवनी की सीधी Rail कनेक्टिविटी, पातालकोट तथा पेंचवेली एक्सप्रेस को सिवनी तक बढ़ाया गया

images 25 1

indian railway Bhopal to Seoni trains भोपाल से सिवनी की सीधी Rail कनेक्टिविटी मिल गई है। पातालकोट एक्सप्रेस तथा पेंचवेली एक्सप्रेस को सिवनी तक बढ़ाया गया है। रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड ने सिवनी की सीधी कनेक्टिविटी भोपाल से की है। 2 ट्रेनों का एक्सटेंशन सिवनी तक बढ़ाया गयाहै। ट्रेनों में फिरोजपुर-छिंदवाड़ा पातालकोट एक्सप्रेस और पेंचवेली एक्सप्रेस को एक्सटेंन कर उसे सिवनी तक बढ़ाया गया है। संसदीय क्षेत्र का भोपाल और दिल्ली तक का सफर आसान हो गया है।

इससे पहले बीते 25 अप्रैल को पातालकोट एक्सप्रेस और पंचवेली एक्सप्रेस का शुभारंभ सिवनी से होना था, लेकिन किसी टेक्नीकल परेशानी की वजह से यह सेवाएं 25 अप्रैल से शुरू नहीं हो पाई.

28-4-2023 पेंचवेली एवं पातालकोट एक्सप्रेस की सेवाएं सिवनी से प्रारंभ हो जाएंगी। इस विषयक SECR द्वारा विधिवत आदेश जारी कर दिए गए है. पेंचवेली सुबह 5:00 AM पर सिवनी पहुंचकर 5:30 AM पर रवाना की जाएगी तथा पातालकोट एक्सप्रेस 7:15 AM पर आकर 7:45 AM पर रवाना की जाएगी।

सिवनी में पातालकोट और पंचवेली एक्सप्रेस ट्रैन की टाइमिंग

कल 28-4-2023 पेंचवेली एवं पातालकोट एक्सप्रेस की सेवाएं सिवनी से प्रारंभ हो जाएंगी. इस विषयक SECR द्वारा विधिवत आदेश जारी कर दिए गए है. पेंचवेली सुबह 5:00 AM पर सिवनी पहुंचकर 5:30 AM पर रवाना की जाएगी तथा पातालकोट एक्सप्रेस 7:15 AM पर आकर 7:45 AM पर रवाना की जाएगी।

बालाघाट को जबलपुर से गोंदिया तक पैसेंजर

इससे पहले रेलवे ने बालाघाट को जबलपुर से गोंदिया तक पैसेंजर ट्रेन की सौगात दी थी। जो सुबह 6 बजे जबलपुर से रवाना होगी और दोपहर 12.21 को बालाघाट और 1.30 बजे गोंदिया पहुंचेगी। गोंदिया से दोपहर 3.20 को रवाना होकर दोपहर 4.20 बजे बालाघाट और रात 12.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह तुमसर से तिरोड़ी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को एक्सटेंन कर उसे बालाघाट तक किया है। यह ट्रेन तुमसर से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे बालाघाट पहुंचेगी और बालाघाट से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 5.10 बजे तुमसर पहुंचेगी। यह एक और ट्रेन, जिले के रेलयात्रियों को तुमसर तक मिली है

Exit mobile version