Site icon Yashbharat.com

Bhopal Suspense : धमाके की आवाज सुन भूकंप के डर से घरों से निकले लोग

super earth 19457665 113031389

भोपाल। कोलार क्षेत्र की कान्हा कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह तेज धमाके की आवाज से रहवासी सहम गए। सभी लोग घरों से बाहर निकल गए। रहवासियों ने कहा कि कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि भूकंप आया है, मौसम विभाग को इसकी जानकारी दी तो पता चला कि भूकंप नहीं है। धमाके की आवाज से कॉलोनी में चहल-पहल रही। कुछ लोग डरे-सहमे भी रहे। रहवासियों का कहना है कि सुबह 9.24 बजे और पौने 11 बजे दो बार इस तरह की तेज आवाज आई। ऐसा लगा कि अचानक घरों को भारी वाहनों ने टक्कर मार दी हो, छतों पर पत्थर पटके गए हो।

रहवासियों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन की टीम के साथ जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी भी तरह की भू-गर्भीय हलचल से इंकार कर दिया। वहीं भू-गर्भ शात्रियों ने आशंका जताई कि आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में किसी ने ब्लास्टिंग की होगी, उसी के धमाके की आवाज को महसूस किया गया होगा।
दो बार झटके तो लगे

सुबह दो बार तेज झटके तो लगे थे। बाहर निकलकर देखा तो कुछ नहीं था। ऐसा लगा तेज भूकंप आया था।

लक्ष्मण सिंह, रहवासी कान्हा कुंज

ऐसा लगा टक्कर मारी मार दी

लक्ष्मण सिंह, रहवासी कान्हा कुंज

ऐसा लगा टक्कर मारी मार दी

डर लगने लगा था
हमने तेज झटके महसूस किए। इसके बाद कुछ समय के लिए डर लगने लगा था। लोग घरों से बाहर भी निकल गए थे। प्रशासन को जांच करनी चाहिए।
वीरेंद्र सिंह परिहार, कान्हा कुंज

कुछ तो हलचल थी

कुछ तो हलचल हुई थी। अचानक रहवासी बाहर नहीं निकलते। यह क्या था, इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। लेकिन रहवासी इसे भू-गर्भीय हलचल बता रहे हैं।

– सुरेश कुमार जैन, रहवासी कान्हाकुंज

भू-गर्भीय हलचल रिकार्ड होती
किसी भी तरह की भू-गर्भीय हलचल होती तो रिकार्ड होती। इसका मतलब यह है कि कोई भू-गर्भीय हलचल नही हुई है। यह इलाका भू-गर्भीय हलचल के हिसाब से शील्ड क्षेत्र है। इसलिए यहां इस तरह की हलचल की संभावना भी न के बराबर है। जरूर आसपास ब्लास्टिंग हुई होगी, उसी की आवाज हो सकती है।

– अमर श्रीवास्तव, भू-गर्भ शास्त्री एमवीएम कॉलेज

भूकंप नहीं

कान्हाकुंज के रहवासियों ने हलचल होने की बात कही है। इसको लेकर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों से बात हुई। उन्होंने भूकंप से इंकार किया है, न ही किसी तरह की भू-गर्भीय हलचल है।

– राजकुमार खत्री, एसडीएम, हुजूर

Exit mobile version