Site icon YASHBHARAT.COM

Bhopal Railway News: विवेक कुमार होंगे भोपाल रेल मंडल के नए सीनियर डीओएम, डा. मीना का तबादला

train

train

भोपाल। भोपाल रेल मंडल के नए वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीनियर डीओएम। विवेक कुमार होंगे। वे मंगलवार शाम तक ज्वाइन कर सकते हैं। सोमवार ही उनका तबादला जबलपुर से भोपाल किया है। वे जबलपुर जोन मुख्यालय में सेवाएं दे रहे थे। विवेक कुमार 2005 बैच के आइआरटीएस अधिकारी हैं। इन्होंने परिचालन और वाणिज्य विभाग के परिष्ठ पदों पर सेवाएं दी हैं। इनके अच्छे अनुभव का मंडल को लाभ मिलेगा।

दरअसल, रेलवे ने भोपाल रेल मंडल ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डा आरएन मीना का तबादला कर दिया है। उन्हें डिप्टी डीओएम प्लानिंग बनाकर जबलपुर भेजा गया है। उनके स्थान पर विवेक कुमार को जिम्मेदारी दी है। वहीं डा आरएन मीना 2009 बैच के आरआरटीएस अधिकारी हैं। वह करीब दो साल तक भोपाल रेल मंडल में सेवाएं दे चुके हैं।

जोन में अन्य अधिकारियों के भी हो सकते हैं तबादलें

पश्चिम मध्य रेलवे में 12 से अधिक अन्य अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं। इनमें भोपाल, कोटा और जबलपुर रेल मंडल और जबलपुर जोन मुख्यालय के अधिकारी शामिल है। रेलवे सूत्रों की माने तो इनमें से ज्यादात अधिकारियों के कार्याकाल पूरे हो चुके हैं। तब भी इनका तबादला नहीं हुआ है। कुछ अधिकारियों को लेकर गंभीर शिकायतें हैं जिसके चलते उनका नाम तबादला सूची में शामिल किया गया है।

आरपीएफ अधिकारियों पर भी गिर सकती है तबादले की गाज

 

जोन में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ।आरपीएफ। के कुछ अधिकारियों पर भी तबादले की गाज गिर सकती है। इनमें जोन मुख्यालय के ही अधिकारी है। एक अधिकारी भोपाल रेल मंडल के भी बताए जा रहे हैं जो बीते दिनों विवाद को लेकर चर्चा में आए थे। हालांकि अभी इनका कार्याकाल पूरा नहीं हुआ है।

Exit mobile version