Bhopal Rail Mandal Vacancy: भोपाल रेल मंडल में रोजगार का मौका: 14 स्टेशनों पर ATVM ऑपरेटर भर्ती, 20 अप्रैल तक आवेदन
Bhopal Rail Mandal Vacancy: भोपाल रेल मंडल में रोजगार का मौका: 14 स्टेशनों पर ATVM ऑपरेटर भर्ती, 20 अप्रैल तक आवेदन। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और टिकट काउंटर की भीड़ कम करने के लिए भोपाल मंडल में बड़ा कदम उठाया गया है। आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के संचालन के लिए 14 स्टेशनों पर ऑपरेटरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Wipro का ₹15,000 करोड़ बायबैक ऐलान: ₹250 प्रति शेयर ऑफर, निवेशकों के लिए मौका
अक्सर देखा गया है कि जानकारी के अभाव में यात्री एटीवीएम मशीन का उपयोग नहीं कर पाते, जिससे मशीनें बंद रहती हैं और टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लग जाती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने यह पहल की है।
कैसे होगी भर्ती
इस भर्ती में चयनित ऑपरेटर मशीन चलाने के साथ-साथ यात्रियों को टिकट निकालने की प्रक्रिया भी समझाएंगे। यह संविदा आधारित काम होगा, जिसमें तय वेतन नहीं मिलेगा, बल्कि टिकट बिक्री पर कमीशन दिया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि नियुक्ति प्रक्रिया मई के अंत तक पूरी होने की संभावना है।
कौन कर सकता है आवेदन
- केवल सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी
- उनके पति/पत्नी
- 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे
- एक परिवार से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकेगा
- हाल ही में रिटायर हुए कर्मचारियों को प्राथमिकता
रेलवे की इस पहल से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं रिटायर्ड कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए रोजगार का नया अवसर भी खुलेगा।Bhopal Rail Mandal Vacancy: भोपाल रेल मंडल में रोजगार का मौका: 14 स्टेशनों पर ATVM ऑपरेटर भर्ती, 20 अप्रैल तक आवेदन

