Site icon Yashbharat.com

Bhopal Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना शुरू, शिवराज, सिंधिया और दिग्विजय की प्रतिष्ठा दांव पर, यहां देखें  भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल सीटों पर कौन आगे

bhopal guna lok sabha election result

Bhopal Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना शुरू, शिवराज, सिंधिया और दिग्विजय की प्रतिष्ठा दांव पर, यहां देखें  भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल सीटों पर कौन आगे है। : मध्‍य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों में से भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, सागर की सीटें भी शामिल हैं।

इन सीटों पर मुख्‍य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस का है। इन सीटों में से भी गुना, राजगढ़ और विदिशा सबसे हॉट सीट हैं। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और विदिशा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्‍गजों की साख दांव पर है। विदिशा सीट से शिवराज पहले भी सांसद रह चुके हैं।

देखना होगा कि जनता उन्‍हें चुनती है या नहीं। दूसरी तरफ, दिग्‍विजय सिंह के भी राजनीतिक करियर के लिए यह परिणाम एक प्रकार से निर्णायक हो सकता है। सुबह आठ बजे सभी केंद्रों पर मतगणना आरंभ हुई। यहां देखें भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल सीटों के परिणाम का हर लेटेस्‍ट अपडेट।

Exit mobile version