Site icon Yashbharat.com

Bhopal Crime News: ब्‍लैकमेल कर एक लाख रुपये मांग रहा था, नहीं दिए तो युवती और मंगेतर के निजी फोटो किए वायरल

mobile porn

mobile porn

भोपाल साइबर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित एक युवती और उसके मंगेतर के निजी फोटो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसने ये गोपनीय फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच में की। पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

साइबर क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक निशातपुरा निवासी 22 साल की युवती ने थाने में शिकायत की थी कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा उसे मैसेज किया था कि मेरे पास तुम्हारे और तुम्हारे मंगेतर के कुछ निजी पलों के फोटो है। इन्‍हें वायरल करने की धमकी देते हुए वह पीड़िता से एक लाख रूपये मांग रहा था। जब उसकी मांग पूरी नहीं की तो उसने फेसबुक पर 5 अलग-अलग नाम से फर्जी आइडी बनाकर इन फोटोज को वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपित की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसे अशोका गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम शाहरुख है और वह पहले पीड़िता के रिश्तेदार के घर पर काम करता था। घर की साफ-सफाई के दौरान आरोपी को पीड़िता का खराब मोबाइल मिला था, जिसे उसने सुधरवा लिया और उपयोग करने लगा। आरोपित को उसी मोबाइल में पीडिता और उसके मंगेतर के निजी फोटो मिल गए थे, जिसके आधार पर वह उन्‍हें ब्लैकमेल करने लगा था। रुपये नहीं देने पर उसने फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए। पुुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version