Bhopal से 12, इटारसी से 4 ट्रेनें गुजरेंगी, दीपावली के लिए हबीबगंज-रीवा स्पेशल चलेगी

Rail news भोपाल मंडल को 16 विशेष ट्रेन मिलीं हैं। भोपाल स्टेशन से होकर 12 ट्रेन जाएंगी, 4 गाड़ियां इटारसी से गुजरेंगी। दीपावली के लिए हबीबगंज-रीवा स्पेशल विशेष रूप से चलेगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए भोपाल मंडल से 16 गाड़ियां होकर जाएंगी।

दीपावली के लिए देश के मुख्य स्टेशन से प्रारंभ होकर भोपाल से जाएंगी छपरा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-छपरा और झांसी-पुणे-झांसी जाने के लिए यात्रियों को राहत मिलेगी

 

त्योहारों के लिए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेन चला रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए भोपाल मंडल से 16 गाड़ियां होकर जाएंगी। इसमें से 12 ट्रेन भोपाल स्टेशन, जबकि 4 गाड़ियां मंडल के इटारसी से होकर जाएंगी। इसमें छपरा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-छपरा, झांसी-पुणे-झांसी, गोरखपुर-पुणे-गोरखपुर, मैसूर-वाराणसी-मैसूर, वास्कोडिगामा-पटना-वास्कोडिगामा एवं हुबली-वाराणसी-हुबली, हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज, के मध्य पूजा स्पेशल चलेंगी।

यहां देखिये पूरी लिस्ट

Exit mobile version