Site icon Yashbharat.com

Bhopal: लॉकडाउन के 10 वें दिन राजधानी में कोरोना के तेवर कुछ शांत

images 2020 07 25T164934.021

आशीष शुक्ला…

भोपाल-यशभारत। लॉकडाउन के 10 वे दिन राजधानी में कोरोना का तेवर शांत रहे। सोमवार को भोपाल में कोरोना के 124 नए पॉजिटिव मरीज मिले।

वहीं 65 व्यक्ति अस्पताल से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए। सुदामा नगर में 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जनसंपर्क संचालनालय से एक शासकीय कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक वरिष्ठ पत्रकार की धर्मपत्नी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

उधर अरेरा कालोनी से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला, जबकि चार इमली से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसी तरह एम्स कैंपस से दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एम्स के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

11 मिल्स विक्ट्री पार्क से एक ही परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तो साकेत नगर से 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फहर BDA कालोनी कोहेफिजा से एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित निकले है।

पुलिस लाइंस गोविंदपुरा से एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित निकले। जबकि शंकर गार्डन सेमरा रोड से एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित निकले।

थाना पिपलानी से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शाहपुरा से एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित निकले तो SBI हेड ऑफिस से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अब तक यहां कुल मरीज 6893
कुल मौत 189 हुई हैं।

Exit mobile version