Site icon Yashbharat.com

Bhopal कांग्रेस टिकट के दावेदार मनोज शुक्ला पर पब्लिक क्यों भड़की?

wp 1694981694023
Bhopal मध्यप्रदेश में राजनीति की गर्माहट जारी है। राजधानी भोपाल की नरेला सीट से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता  मनोज शुक्ला को कतिथ तौर पर अन्ना नगर इलाके में लोगों ने चलता कर दिया। चर्चा तो यह भी है कि कांग्रेस नेता के साथ मारपीट भी हुई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कहा कि, सुरजेवाला जी, भोपाल में आपके नेताओं पर जूते बजना शुरू हो गया है। जबकि श्री शुक्ला का कहना है कि, भाजपा के 3 गुंडों ने विवाद किया था,  हम उन से डरने वाले नहीं हैं।
भाजपा के प्रवक्ता ने बताया कि, अन्ना नगर (झुग्गी झोपड़ी एरिया) में एक व्यक्ति की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी। उस की शव यात्रा निकाली जा रही थी। तभी अचानक कांग्रेस पार्टी के नेता  मनोज शुक्ला अपने कुछ समर्थकों के साथ शव यात्रा में शामिल हुए और फिर अर्थी के सामने धरने पर बैठ गए। यह सब कुछ करने से पहले उन्होंने मृत व्यक्ति के परिजनों को शायद विश्वास में नहीं लिया था। उनके अर्थी के सामने धरना देने से, शव यात्रा में शामिल लोग एवं मृत व्यक्ति के परिजन भड़क गए। उन्होंने मनोज शुक्ला के साथ हाथापाई कर दी। उन्हें धक्का देकर भगा दिया। इस घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक श्री मनोज शुक्ला की तरफ से कोई बयान नहीं आया था।

भाजपा का तंज सुरजेवाला जी, भोपाल में आपके नेताओं पर जूते बजना शुरू

वहीं भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के प्रति जनता का आक्रोश जारी है। भोपाल के एक कांग्रेस नेता मौत पर राजनीति करने गए और जनआक्रोश के शिकार हो गए। सुरजेवाला जी, भोपाल में आपके नेताओं पर जूते बजना शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रति जनआक्रोश है ये। यहां जिक्र करना जरूरी है कि 1 दिन पहले कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी श्री रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर जूते बजाने वाला बयान दिया था।

आरोप – भाजपा की गुंडों ने हमला किया, लेकिन हम नहीं डरेंगे

वहीं कांग्रेस नेता श्री मनोज शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि, दीपेंद्र प्रजापति नाम के युवक की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। परिवार और पब्लिक में सरकार के प्रति आक्रोश था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सूचना देकर मुझे बुलाया था। हम वहां पर, दीपेंद्र के परिवारजनों से मिलने और उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए गए थे, तभी संदीप पाटिल, शुभम पाटिल एवं नितिन पाटिल ने हम लोगों के साथ विवाद किया। श्री मनोज शुक्ला ने कहा कि यह सभी लोग निगरानी सुधा बदमाश गोपाल पाटील से संबंधित हैं इन्हें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी साहिल खान का संरक्षण प्राप्त है। श्री शुक्ला ने बताया कि  पुलिस थाने में हमने लिखित शिकायत कर दी है।
Exit mobile version