Site icon Yashbharat.com

Bhopal: एडिशनल डीसीपी की बेटी की 9वीं मंजिल से गिरने से संदिग्ध मौत, आत्महत्या करने की बात आ रही सामने

jabalpur girl jumped

Bhopal: एडिशनल डीसीपी की बेटी की 9वीं मंजिल से गिरने से संदिग्ध मौत, आत्महत्या करने की बात आ रही सामने राजधानी भोपाल में देर रात एक एडिशनल डीसीपी दंपती की बेटी की 9वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोरी ने खुद नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है, वहीं पुलिस अधिकारी देर रात तक इसे हादसा बताती रही। हादसे के बाद एडीसीपी शालिनी दीक्षित मौके पर पहुंची हैं, जबकि पिता संदीप दीक्षित चुनाव ड्यूटी में जिले से बाहर हैं।

कमला नगर पुलिस के अनुसार स्वाति दीक्षित चार इमली में माता-पिता के साथ रहती थी। स्वाति दीक्षित के पिता भोपाल में एडीसीपी ट्रैफिक के पद पर पदस्थ हैं, वहीं मां शालिनी दीक्षित एडीसीपी महिला अपराध के पद पर पदस्थ हैं। दोनों राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। संदीप दीक्षित विधानसभा चुनाव ड्यूटी के कारण जिले से बाहर हैं, मां भोपाल में थीं। आज दोपहर बाद ही स्वाति दीक्षित माता मंदिर के पास रिवेरा टाउनशिप के बगल में बने 10 मंजिला रिवेरा हाईट्स में रहने वाले नाना-नानी के यहां गई हुई थी। रात करीब साढ़े दस बजे वह नौंवी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई हैं।

आत्महत्या की बात आ रही सामने

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्वाति दीक्षित ने नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है, लेकिन मामला पुलिस अधिकारी की बेटी का होने के कारण पुलिस अधिकारी जांच का हवाला देकर कुछ स्पष्ट बता नहीं रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद भोपाल में पदस्थ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंची हैं। कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया मर्चुरी में रखवा दिया है। शालिनी दीक्षित को ड्यूटी के दौरान ही बेटी की मौत की सूचना मिली, इसके बाद वे भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। वहीं संदीप दीक्षित को भी सूचना भेज दी गई है। फिलहाल आत्महत्या और हादसे के ऐंगल से पुलिस जांच कर रही है, लेकिन कॉलोनी के लोगों ने भी इसे आत्महत्या करार दे रहे हैं।

Exit mobile version