Site icon Yashbharat.com

अहमद नगर में 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, बनेगी सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन,महापौर प्रीति सूरी और पार्षद उमेंद्र अहिरवार की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश

Picsart 26 10 16 00 06 36 031

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

 

अहमद नगर में 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, बनेगी सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन,महापौर प्रीति सूरी और पार्षद उमेंद्र अहिरवार की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्दे

कटनी, 15 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राम मनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक 5 के अहमद नगर में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। महापौर प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य उमेंद्र अहिरवार सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ।

अहमद नगर के मुख्य मार्ग पर लगभग 66 लाख 47 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा, जबकि करीब 13 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन बनाया जाएगा। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ बच्चों की देखभाल, पोषण एवं बाल विकास संबंधी गतिविधियों के लिए भी बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी।

गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : महापौर

भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि सड़कें विकास का आधार हैं। बेहतर सड़कों से नागरिकों का आवागमन सुगम होता है और क्षेत्र के विकास को गति मिलती है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचने तथा आम नागरिकों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आवागमन में अच्छी सड़कों की आवश्यकता होती है। नगर निगम वार्डों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी विकास कार्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

लंबे समय से प्रतीक्षित मांगें होंगी पूरी

क्षेत्रीय पार्षद उमेंद्र अहिरवार ने कहा कि अहमद नगर में सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड में सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दिलाना उनकी जिम्मेदारी है। नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों से शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. सुनील द्विवेदी, विजय ठाकुर, नसीम खान, डॉ. खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version