Site icon Yashbharat.com

भितरवार भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई ने गोली मारकर की खुदकुशी

08 06 2024 ashok rathore gwalior

भितरवार भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई ने गोली मारकर की खुदकुशी।भितरवार विधानसभा से भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई अशोक राठौर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक वे काफी वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बेटे आशीष प्र‍ताप सिंह राठौर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। अशोक राठौर थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के करीबी रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के कंपू थाना क्षेत्र के अंतर्गत 75 वर्षीय अशोक सिंह राठौर पुत्र सुलतान सिंह उम्र 75 वर्ष ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि वह दोपहर में अपने कमरे में थे। इसी दौरान खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर स्वजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो वह बिस्तर पर लहुलुहान हाल में पड़े थे। स्वजन तुरंत परिवार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में थे। उनकी आत्महत्या की सूचना अस्पताल से पुलिस को मिली। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पड़ताल के लिए पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version