Site icon Yashbharat.com

Bhind ka Pani Kharab: भिंड में दूषित पानी पीने से 80 से ज्यादा लोग हुए बीमार

children 1696601770

Bhind ka Pani Kharab: भिंड में दूषित पानी पीने से 80 से ज्यादा लोग हुए बीमार।भिंड के फूफ में उल्टी-दस्त से पीड़‍ित 60 मरीज एक साथ पहुंचे अस्पताल, जिन्हें देख डॉक्टर हैरत में पड़ गए। इसके बाद डाक्टरों ने इनका इलाज शुरू किया और करीब 10 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी के साथ चार गंभीर मरीजों को ग्वालियर रेफर कर दिया। एक 80 वर्षीय मरीज बैजनाथ शर्मा की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

टीम ने घर-घर जाकर चेक किया। इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक मरीज मिले हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पर ही इलाज शुरू कर दिया है। बीएमओ ने आमजन से अपील की है, कि वह नलों से आने वाले पानी को नहीं पिएं। पानी को पीने से पहले उसे उबाल लें।

बता दें, कि फूफ के वार्ड पांच, छह और सात में पिछले साल पानी की नई पाइप लाइन डाली गई थी। इससे पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लोगों के घरों में नाली का पानी भी नलों से पहुंचने लगा। रहवासी इस पानी को लगातार पी रहे थे। लेकिन दो दिन पहले अचानक तीनों वार्डों के लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द होने लगा। लोग इलाज लिए फूफ अस्पताल में पहुंचने लगे।

सोमवार रात आठ बजे तक करीब 60 मरीज एक साथ अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टर हैरत में पड़ गए। टीम ने करीब 10 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से चार मरीजों को ग्वालियर रेफर कर दिया। बताया जाता है, कि यहां 80 वर्षीय बैजनाथ शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

 

 

Exit mobile version