Site icon Yashbharat.com

Bhind : गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बेकाबू होकर घर में घुसा, आधा दर्जन घायल

images 69

भिंड। भिंड के गोरमी में एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर घर में घुस गया। इस हादसे में घर के बाहर बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए भिंड अस्पताल ले जाया गया है। घटना रविवार रात दस बजे की है। जब गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर घर में घुस गया। जिस वक्त ट्रक घर में घुसा। कुछ लोग खाना खाकर बाहर बैठे हुए थे। जब तक वो कुछ समझ पाते, तब तक ट्रक ने सबको अपनी चपेट में ले लिया। घायलों में 4 महिलाएं और दो पुरुष हैं। हादसे के बाद गुस्साए घर वालों ने ट्रक को घर से बाहर निकालने नहीं दिया है। वो मालिक को बुलाए जाने की बात पर अड़े हुए हैं। इस बीच पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version