राष्ट्रीय
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज, मां की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज, मां की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई
आरा (बिहार): बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक बहुत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एनकाउंटर की इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला (FIR) दर्ज कर लिया गया है। सतना में नाला-तालाब गहरीकरण के नाम पर करोड़ों का ‘कागजी’ खेल, विधायक जी का फोन बंद
सामने आई जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी की मां ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यह हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। एनकाउंटर के दौरान जिन पुलिसकर्मियों ने गोलियां चलाई थीं, उन्हें इस एफआईआर में सीधे तौर पर आरोपी बनाया गया है।
इस एफआईआर के दर्ज होने के बाद अब इस एनकाउंटर की प्रामाणिकता और पुलिस की थ्योरी पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामले की आगे की जांच से ही साफ हो पाएगा कि यह मुठभेड़ असली थी या कोई प्रशासनिक चूक।








