
भारत पीईटी लिमिटेड लाएगी 760 करोड़ रुपये का आईपीओ, कर्ज चुकाने और मशीनरी खरीद में होगा इस्तेमाल, पैकेजिंग कंपनी भारत पीईटी लिमिटेड शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा कर दिए हैं और 760 करोड़ रुपये का पहला पब्लिक इश्यू लाने की योजना बनाई है। आईपीओ के तहत 120 करोड़ रुपये नए शेयरों से जुटाए जाएंगे। प्रमोटर अपने पास मौजूद 640 करोड़ रुपये के शेयर भी बाजार में बेचेंगे। कंपनी विचार कर रही है कि आईपीओ से पहले 24 करोड़ रुपये तक के शेयर प्राइवेट तरीके से बेचे जाएं।
भारत पीईटी लिमिटेड लाएगी 760 करोड़ रुपये का आईपीओ, कर्ज चुकाने और मशीनरी खरीद में होगा इस्तेमाल
पैसों का इस्तेमाल:
50 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में. 35.8 करोड़ रुपये मशीन और उपकरण खरीद में, बाकी राशि सामान्य कंपनी संचालन और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों में
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन:
FY 2025 में मुनाफा बढ़कर 36.7 करोड़ रुपये, कमाई बढ़कर 332.9 करोड़ रुपये, FY 2024 में 262.1 करोड़ रुपये; अप्रैल-सितंबर 2025 के बीच कमाई 226.8 करोड़ और मुनाफा 33.3 करोड़ रुपये
मैनेजमेंट: आईपीओ के लिए Equirus Capital और Ambit को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है।








